योगी आदित्यनाथ रखेंगें रामलला के मंदिर के गर्भ गृह की बुनियाद, पूजन में भी रहेंगें मौजूद

Spread the love

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 1 जून को भगवान प्रभु श्री राम के गर्भगृह का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह खुद मौजूद रहेंगे।

सीएम रामलला के गर्भगृह के मंदिर निर्माण के प्रथम शीला का पूजन करेंगे। जिसके लिए वैदिक ब्राम्हण 1 जून को सुबह 5:00 बजे से प्रभु श्री राम जन्मभूमि परिसर में पूजन शुरू करेंगे।

जिसकी तैयारियां पूरी तेजी के साथ की जा रही है इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है मुख्यमंत्री के अगवानी में भगवान राम लला की गर्भगृह तराशे गए पत्थरों से निर्माण कार्य शुरू होगा उससे पहले प्रथम पत्थर का पूजन अर्चन भी किया जाएगा।

 पूजन के दौरान मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के मुताबिक 1 जून को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद रहेंगे और वही रामलला के मंदिर के गर्भ गृह की बुनियाद रखेंगे|

आपको बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए प्लिंथ निर्माण कार्य 1 सितंबर तक पूरा होने की संभावनाएं हैं लेकिन रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बनाए जा रहे गर्भगृह स्थल पर लगभग पांचली ग्रेनाइट पत्थर बिछाई जा चुकी है और ऐसे में यहां संभावनाएं हैं कि 1 जून तक 7 लेयर प्लिंथ बिछा दी जाएगी|

बुनियाद 21 मीटर ऊंचाई तक रहेगी इसे पत्थर के ऊपर रामलला के गर्भ ग्रह का निर्माण शुरू किया जाएगा बताया जा रहा है कि यह काम भी 1 जून तक शुरू कर दिया जाएगा|

6,500 पत्थर लगाए जा चुके हैं

रामलला के गर्भ गृह के आसपास चबूतरे का निर्माण पूरा हो जाएगा शेष 2.77 एकड़ पर प्लिंथ ( चबूतरा ) का काम चलता रहेगा लेकिन जहां पर गर्भ गृह है उस जगह निर्माण शुरू हो जाएगा।

मिर्जापुर के बलुआ पत्थर और उसके ऊपर ग्रेनाइट पत्थरों की कोटिंग करते हुए बुनियाद से 21 मीटर ऊंचा पचबूतरा बनाया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 17 हजार पत्थर लगाए जाने हैं जिसमें अब तक 6,500 पत्थर लगाए जा चुके हैं।

इस चबूतरे का निर्माण अगस्त माह तक होने की संभावना है लेकिन इस दरमियान तराशे गए पत्थर से मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा और प्रथम चरण में गर्भग्रह स्थल के आसपास 21 फुट ऊंचा चबूतरा का निर्माण शुर कर दिया जाएगा।

अभिजीत मुहूर्त में होगा पूजन  भगवान के गर्भ ग्रह का निर्माण जहाँ शुरू होगा उस गर्भ ग्रह निर्माण के लिए अभिजीत मुहूर्त रखा गया है। राम मंदिर के चबूतरे को तैयार किए जाने के साथ तराशे गए पत्थरों से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

खबरों की मानें तो सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रामलला के गर्भ गृह के निर्माण के पूर्व होने वाली पूजा में भाग लेंगे। 1 जून को अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय पर रामलला के मंदिर निर्माण के लिए गर्भ गृह का निर्माण तरासे गए पत्थरों से शुरू होगा।

पुजारी ने क्या बताया

राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते है कि, बहुत ही प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री आएंगे। गर्भ गृह का काम शुरू होगा और उस दिन जेष्ठ के शुक्लपक्ष का गुरुवार का दिन है और द्वितीय तिथि है।

1 तारीख को बहुत ही उत्तम मुहूर्त है। एक तारीख से ऊपर का भाग बनना शुरू हो जाएगा। 1 जून सभी विघ्न बाधाओं से दूर है।

शुभ नक्षत्र शुभ तिथि 1 तारीख को सुबह से लेकर शाम तक किसी भी समय पूजा हो सकती हैं। वह दिन शुभ है 11:45 का जो समय है वह अभिजीत नक्षत्र है।

उसमें जो भी काम होता है वह शुभ माना जाता है। 1 तारीख को जितने भी काम होंगे वे शुभ नक्षत्र में होंगे। 

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|