किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा 125 करोड़ रूपये का अनुदान, मुख्यमंत्री ने लिया फैसला, 35 हजार किसान होंगे लाभान्वित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान फसल सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले 2 वर्षों में 1.25 करोड़ मीटर तारबंदी के लिए किसानों को 125 करोड़ रूपये के अनुदान को मंजूरी दी है।
योजना के प्रावधान के अनुसार किसान को न्यूनतम 1.5hectare कृषि भूमि होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक तारबंदी की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रूपये का अनुदान दिया जाएगा।
पेरीफेरी के किसानों व सामुदायिक आधार पर खेती करने वाले सभी श्रेणी के किसानों के लिए भी दो या दो से अधिक किसानों के समूहों को न्यूनतम 1.5hectare कृषि भूमि पर तारबंदी की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रूपए अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
तारबंदी का क्षेत्र 400 रनिंग मीटर से कम होने पर अनुपात राशि का अनुदान मिलेगा।
योजना से 35 हजार किसान लाभान्वित
राजस्थान में इस योजना के तहत प्रदेश के 35 हजार किसान लाभान्वित होंगे तथा लाभान्वितों में से आवश्यक रूप से 30 प्रतिशत लघु व सीमांत किसान होने का प्रावधान किया गया है।
साथ ही, प्रत्येक लघु एवं सीमांत किसान को तारबंदी की लागत के 50 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत की दर से या 48 हजार रूपये अनुदान दिया जाएगा।
3.60 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान
योजना में 30 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसानों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राशि दिए जाने के लिए 3.60 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया गया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 133 में राजस्थान फसल सुरक्षा योजना शुरू करने की घोषणा की गई थी।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|