झारखंड में ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिल रहा 1.70 लाख से 2.20 लाख रुपए का पैकेज, छह माह के प्रशिक्षण के बाद रोजगार पा रहे हैं युवा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरने के प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के पहल के जरिये राज्य के युवाओं को झारखंड सरकार प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध करा रही हैं ।
इंटरमीडिएट के बाद उत्पन्न होने वाली उहापोह (अनिश्चतता की दशा में मन में होने वाली हलचल) की स्थिति को काफी हद तक कम करने में सरकार का यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (skill training program) कारगर साबित हो रहा है।
प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य के 220 युवा सरकार के रोजगारवर्धक कार्यक्रम से जुड़ कर आईटी सेक्टर में अपने सपने को उड़ान दे रहे हैं। वहीं शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022 के लिए युवाओं का चयन प्रक्रिया जारी है।
12वीं के बाद मिल रहा अवसर
सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम (Skill training program) में चयन के लिए 12वीं साइंस संकाय में मैथ्स एवं कॉमर्स संकाय में बिजनेस मैथ्स में 60 प्रतिशत अंक से पास होना अनिवार्य है।
एचसीएल(HCL) द्वारा चयनित होने के उपरांत छह माह तक वर्चुवल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद छह माह का इंटर्नशिप एचसीएल के सेंटर में कराया जाएगा ।
इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का भुगतान एचसीएल द्वारा किया जायेगा। इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद एचसीएल द्वारा ही र स्टूडेंटस को नियोजित करने की सरकार के साथ सहमति बनी है।
नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंटस अपनी उच्च शिक्षा बिट्स पिलानी, एमिटी समेत अन्य यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं।
2022 में प्लस टू में पढ़ाई करने वाले मैथ्स, बिजनेस मैथ्स, अप्लाइड मैथ्स के छात्र/छात्राएं औपबंधिक तौर पर योग्य हैं। इस वर्ष झारखंड के 1200 छात्र/छात्राओं के चयन की योजना है।
कैसे होगा रेजिस्ट्रेशन ?
इच्छुक छात्र-छात्राएं ।registrations.hcltechbee.com वेबसाइट पर जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
रेजिस्ट्रेशन के उपरांत मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग और निबंध राइटिंग में ऑनलाइन टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
इसके बाद उनका चयन होगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के निम्न पोर्टल पर निबंधन करना अनिवार्य है।
https://rojgar.jharkhand.gov.in/register छात्र-छात्राएं निम्न हेल्पलाइन नंबर 08069000510 पर कॉल कर सकते हैं।
चयन के बाद कैसे होगा काम?
सफल अभ्यर्थी का पहले छह माह ऑनलाइन क्लासरूम प्रशिक्षण होगा। जिसमे अभ्यर्थीयो को कम्युनिकेशन और तकनीकी स्किल से अवगत कराया जाएगा।
इस प्रशिक्षण के दौरान कंपनी डाटा कॉस्ट के रूप में अभ्यर्थियों कक मासिक 650 रुपए देती हैं। शुरू के 6 महीने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को अगले 6 महीने के लिए इंटर्नशिप करने हेतु एचसीएल के किसी भी कार्यालय में जाना पड़ता है।
जहाँ अभ्यर्थी को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलता हैं । इस दौरान एचसीएल(HCL) छात्रों को मासिक 10 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करती हैं, ताकि हर आयवर्ग के बच्चे इस कार्यक्रम का लाभ ले सकें।
एक वर्ष का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थी एचसीएल के कर्मी बन जाते हैं, जो कंपनी पेरोल पर काम करते हैं।
जिसमे प्रथम वर्ष का पैकेज 1.70 लाख से 2.20 लाख रुपए के बीच होता है। इसके उपरांत प्रतिवर्ष कर्मी के कार्यप्रदर्शन के आधार पर उनकी सैलरी बढ़ती है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|