उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया ऐलान, 2025 तक यूपी से टीबी खत्म करने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार इन दिनों फॉर्म में है। आए दिन बृजेश पाठक प्रदेश के तमाम जिलों में जाकर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और अस्पताल में काम कर रहे हैं डॉक्टर और स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को ठीक से काम करने की सलाह दे रहे हैं।
2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक जानलेवा बीमारी टीबी को राज्य से पूर्ण खत्म करने का संकल्प लिया है।
जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही ग्राम पंचायत, विकास, राजस्व, पुलिस, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों के ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से टीबी मरीजों को चिह्नित कर एक-एक मरीज को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोद लेने के लिए कहा है।
जिससे संबंधित मरीजों का अच्छा इलाज करके इस जानलेवा बीमारी से राज्य को मुक्ति दिलाई जाए। भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने गोंडा पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने जिले के सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली हैं।
ड्यूटी पर मौजूद रहने का समय अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर दर्ज किया जाए
बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के विभागीय अधिकारियों व चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों व पैरा-मेडिकल स्टाफ का नाम, पद नाम और ड्यूटी पर मौजूद रहने का समय अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर दर्ज किया जाए।
जिससे तीमारदारों को उनके बारे में जानकारी मिल सके। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की उपलब्धता के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल आदि की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|