मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान – कहा गांव के विकास के लिए धन की नहीं होगी कमी
उत्तर प्रदेश की सत्ता में विराजमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गांव के विकास की गति को तेज कर दिया है|
जिससे अब यह औपचारिक तौर पर स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत राज विकास का केंद्र बनेगी और विकास कार्यों के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पस्ट यह कहा है कि अब गांव के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।
गाँव के विकास के लिए धन कमी नहीं होगी
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जालौन में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अव विकास कार्यों के लिए किसी पंचायत में पैसे की कोई कमी नहीं होगी।
अब ग्राम पंचायतें ही राज्य के विकास का केंद्र होंगी।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ग्राम सचिवालय का निर्माण किया जाएगा और पंचायतों को ‘वाईफाई’ की सुविधा प्रदान की जायेगी।
गांवों तक इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा ताकि गांव के किसी व्यक्ति को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के अलावा इंटरनेट से जुड़ी हर सुविधाएं गांव में ही मिल जाएं।
गाँव को भी बनाया जाएगा शहर जैसा
योगी ने कहा कि गांवों में शौचालय के अलावा वहां स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा नए स्कूलों का निर्माण भी किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ जालौन के ग्रामसभा में खुली बैठक में शामिल हुए जहां पर ग्राम प्रधान ओंकार पाल ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया।
मौके पर मजिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और गांव में अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधान को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उरई तहसील के ऐरी रमपुरा गांव में किया गया। योगी आदित्यनाथ ने गांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया और विद्यालय का निरीक्षण कर अन्नप्राशन एवं गोद भराई के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|