राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना यात्रा के दौरान ले जा सकेंगे एक सहायक, राजस्थान सरकार ने दी राहत
राजस्थान की देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा हैं कि सितम्बर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्ति और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ सहायक के तौर पर कोई व्यक्ति ले जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो।
श्रीमती रावत गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य श्रणधीर सिंह, वीरेन्द्र पूनिया उपस्थित रहे जबकि इंद्रराज सिंह गुर्जर और रमेश पंड्या ने दूरभाष के जरिए सुझावों पर सहमति दी।
बैठक में देवस्थान आयुक्त श्री करण सिंह, संयुक्त शासन सचिव श्री अजय सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ किया
देवस्थान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ किया, वहीं यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने के निर्देश दिए हैं|
उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर जिलों के लिए अनुपातिक कोटा निर्धारित किया गया है। इस यात्रा में एक दर्जन से ज्यादा तीर्थस्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
दिव्यांग बुजुर्गों को भी सहायक के साथ यात्रा की अनुमति
देवस्थान मंत्री ने कहा कि समिति का सुझाव था कि प्रदेश के वृद्धाश्रमों से भी बुजुर्गों को यात्रा में शामिल किया जाए । पति और पत्नी में से किसी एक के आवेदन करने पर दोनों को पात्र माना जाए।
साथ ही दिव्यांग बुजुर्गों को भी सहायक के साथ यात्रा को अनुमति मिले। मंत्री ने सभी सुझावों को मानते हुए अधिकारियों को इन्हें शामिल करने के निर्देश दिए।
सितम्बर-अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जून माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
रावत ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा में जून माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने और सितंबर माह से यात्रा शुरू करना प्रस्तावित है।
यात्रा में पहली बार 20 हजार यात्रियों को देशभर के तीर्थ स्थलों तक ले जाया जाएगा। इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन व 2 हजार यात्रियों को वायुयान के जरिए तीर्थ स्थल का भ्रमण करवाया जाएगा।
कौन ले सकता हैं योजना का लाभ?
जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल, 2022 तक 60 वर्ष पूरी हो गई है या 1 अप्रैल 1962 से पहले जिनका जन्म हुआ है, वे व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनाग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा। इसके अलावा आवेदक का जनाधार कार्ड भी बनवाना आवश्यक होगा।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|