पुष्कर सिंह धामी को हराने के लिए कांग्रेस और आप तैयार

Spread the love

उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चुनौती मिल रही है तो ही आम आदमी पार्टी भी अपनी जीत का दावा ठोक रही है।

चंपावत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Indian National Congress) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) की चंपावत (Champawat) सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी (Nirmala Gahtori) को सियासी अखाड़े में उतारा है।

उत्तराखंड की चंपावत सीट पर 31 मई को वोटिंग जबकि 3 जून को मतगणना और 11 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। आपको बता दे की चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा।

चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं मुख्यमंत्री धामी

हाल ही में हुए उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था ।

जबकि कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख कर 21 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद इस सीट से अब बीजेपी की टिकट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में हैं।

खटीमा विधानसभा सीट पर मिली थी हार

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने बड़ी जीत तो हासिल की थी। पार्टी को राज्य की 70 विधान सभा सीटों में से 47 सीटें यानी लगभग 2/3 सीट हासिल हुई थीं, मगर राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी के तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार रहे पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधान सभा सीट से चुनाव हार गए थे, जिसके बाद अब वह चंपावत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

धामी के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह महीना किसी परीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि खटीमा से चुनाव हारने के बाद भले ही भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया हो लेकिन उनके सामने अभी भी विधायक बनने की चुनौती है।

आसान नहीं होगा राह

सभा विधान सभा सीट पर भाजपा का गढ़ माना जाता है मगर विपक्षी दलों ने चंपावत सीट पर घेराबंदी शुरू कर दी है ऐसे में पुष्कर सिंह धामी के लिए यह सीट जितना काफी कठिन होगा।

उपचुनाव में चंपावत सीट से कांग्रेस के साथ-साथ आप भी अपनी दावेदारी पेश कर रही है।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|