अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दलित परिवार संग किया दोपहर का भोजन

Spread the love

सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दलित के घर पर दोपहर का भोजन किया|

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सुप्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी और राम लला के दर्शन किए इसके बाद अधिकारियों की मीटिंग थी कि उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां की एक मलिन बस्ती में मनीराम के घर पहुंचे हैं|

जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया भोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मनीराम के पूरे परिवार ने फोटो भी खिंचवाई।

एक निजी चैनल से बात करने के दौरान मनीराम और उनकी पत्नी बसंती ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्का मकान मिला हूं उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान 3 सीट वाला था इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर आने से उनका परिवार और बस्ती बेहद खुश हैं।

मनीराम की पत्नी बसंती ने बताया खाने का मेन्यू

मनीराम की पत्नी बसंती ने बताया कि आज खाने में दाल-चावल, लौकी की सब्जी, रोटी, रायता, सलाद बनाया था। बसंती ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हमारा पूरा परिवार भी खाना खाया।

वहीं, मनीराम ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री उनके घर में खुद खाना खाने आएंगे। मनीराम की बेटी शीला ने कहा कि हमारा परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजरा हैं।

शीला ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं लेकिन अब उम्मीद है कि परिवार की आर्थिक हालत बदलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।

मनीराम के घर खाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्री समूह के साथ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|