Centibillionaire Club में शामील हुए Gautam Adani
बीते कुछ समय से गौतम अडानी का नाम काफी चर्चा में चल रहा है। Adani Group की दो कंपनियों के शेयरों में पिछले दिनों काफी बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि, शेयर मार्केट में भी काफी उठापटक देखने को मिल रही है।
इन सब के चलते कुछ कंपनियों को काफी मुनाफा देखने को मिल रहा है तो कुछ को घाटा। शेयर मार्केट में हो रहे इस बड़े फेरबदल के चलते अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस प्रकार वह ‘centibillionaire’ बन गए हैं।
गौतम अडानी बने centibillionaire:
दरअसल, शनिवार को centibillionaire club द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी का नाम अब सेंटी बिलियनेयर क्लब में शामिल हो गया है। ज्ञात हो कि, सेंटी बिलियनेयर उन लोगों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गई हो।
इसे पहले तक भारत से इस क्लब में सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम था, लेकिन गौतम अडानी इस इस क्लब में शामिल होने वाले नए भारतीय उद्यमी सदस्य बन गए हैं। बता दें, गौतम अडानी इन दिनों पोर्ट, माइन और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर देख रहे हैं।
गौतम अडानी की संपत्ति :
Bloomberg Billionaires Index द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान समय में गौतम अडानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गई है और इस प्रकार गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि, गौतम अडानी लगातार चर्चा में बने रहे हैं। इसी के साथ गौतम अडानी 24 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज करते हुए अन्य 9 सदस्यों वाले centibillionaire club में शामिल हो गए हैं।
जबकि भारत के सबसे अमिर व्यक्ति यानि मुकेश अंबानी की संपत्ति भी अक्टूबर 2021 में 100 अरब डॉलर के इस बेचमार्क को पार कर चुकी है और वह भी centibillionaire club में शामिल हो चुके है।
हालांकि, वर्तमान में ताजे आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति में कुछ गिरावट के साथ 99 अरब डॉलर पर नजर आई है।
Centibillion में कितने ज़ीरो होते हैं?
एक Centibillion में 11 zero होते हैं।
क्या है centibillionaire club?
centibillionaire club उन लोगों को संदर्भित करता है जिनकी संपत्ति $100 Billion या उससे अधिक है। हालांकि Bill Gates की कुल संपत्ति 1999 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए 100 बिलियन डॉलर से अधिक थी, लेकिन जब तक Amazon के तेजतर्रार संस्थापक Jeff Bezos ने 2017 में अपनी संपत्ति को 112 बिलियन डॉलर तक नहीं बढ़ाया था, तब तक centibillionaire शब्द ने मुद्रा हासिल नहीं की। यह तब से है। उन्हें दुनिया का पहला centibillionaire कहा जाता था।
Centibillionaire club list में कितने लोग हैं?
जब मार्क जुकरबर्ग समूह में शामिल हुए तब तक centibillionaire club list में पहले से ही चार अन्य सदस्य थे – Tesla के Elon Musk, Bill Gates, Jeff Bezos और Bernard Arnault, लक्जरी सामान कंपनी VMH Moët Hennessy के President और CEO – Louis Vuitton SE.।
आज, क्लब में 10 सदस्य हैं, जिसमें Musk शीर्ष पर और Bezos के बाद, Arnault, Gates और Berkshire Hathaway के Warren Buffett हैं। Adani सूची में दसवें स्थान पर हैं और अपने ऊपर के व्यक्ति, Oracle के Larry Ellison से 3 बिलियन डॉलर नीचे हैं – जिनकी संपत्ति 103 बिलियन डॉलर है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|