Bharat ne Diya Russia Ka Sath: UN me Narazgi

Spread the love

जहां एक तरफ़ Russia और Ukraine के बीच युद्ध की स्थिति बढ़ती जा रही है, उसी दौरान भारत की policies का विरोध कयी पश्चिमी  देशों ने करना शुरू कर दिया है।

भारत उन तीन राष्ट्रों में से एक है जिसने united nations द्वारा Russia के विरोध में प्रस्तावित resolution के विरुद्ध vote किया है।

भारत के इस फ़ैसले की पश्चिमी देशों कड़ी निंदा की है और कई  ऐसे पत्रकार और राजनैतिक विशेषज्ञ भी हैं जिन्होंने इस फ़ैसले को ले कर भारत की नैतिकता पर सवाल सवाल उठाए हैं। इस बीच United Nations Security Council के analysts ने भारत को United Nations के विरुद्ध जाने के ख़तरों से भी आगाह कराया है।

भारत और Russia के रिश्ते

पश्चिमी देश आज भले ही Russia के विरुद्ध अपनी अपनी एक धारणा लेकर कर बैठे है और UN के ज़रिए भारत द्वारा किए गए फ़ैसले के विरोध में हैं लेकिन Cold War के दौरान Russia ही एक ऐसा देश रहा जिसने उस समय भारत की मदद की और भारत और Soviet Union के बीच alliance की शुरुआत हुई जो कि आज तक क़ायम है।

भारत की सैन्य स्तिथि के लिए Russia हमेशा से मददगार रहा है और ख़ासकर China से बचाव में की जा रही तैयारियों में Russia से भारत को आज़ादी के बाद से ही मदद मिलती रही है।

China और भारत में बातचीत की कड़ी बना Russia

भारत की geopolitical स्थिति के हिसाब से अगर देखा जाए तो China अभी भारत के लिए एक बड़ा ख़तरा है और Russia ने दोनो  देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखते  हुए दोनो में सुलह की कोशिश भी की है। विश्व के नक़्शे पर अगर गौर करें तो भारत Russia और China 

को किसी भी हाल में नज़रंदाज़ नहीं कर सकता है। Russia की बातचीत से ही हाल में China द्वारा की जा रही भारत के सीमावर्ती इलाक़ों में ग़ुसपैठ को रोका भी गया था। इतिहास को नज़र में रखते हुए यह बात भी जानना ज़रूरी है कि वक्त रहते हुए पश्चिमी देशों ने Asia की  democracies की सीमाओं को सुरक्षित करने में कुछ ख़ास मदद नहीं की थी।

USA को नहीं है ऐतराज:

हाल ही में USA ने भी अपने बयानों में यह साफ़ कर दिया है कि भारत और Russia के बीच रिश्ते किसी भी तरह से Putin के विरोध में चलाए जा रहे United Nations के अभियान के रास्ते में नहीं आते हैं। USA ने युद्ध के दौरान Russia से बातचीत बनाए रखने भारत की सराहना भी की है।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।