योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत
योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत कहा मिल के “मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं”।
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रानौत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ के उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की| इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंगना को महत्वकांक्षी परियोजना एक जिला एक उत्पाद (ODOP) से जुड़ा एक गिफ्ट हैंपर तोहफे में दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कंगना रानौत ने फूलों से सजाया गुलदस्ता गिफ्ट किया| मुलाकात के बाद अभिनेत्री कंगना राणावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की जिसके बाद से सोशल मीडिया में इन दोनों की मुलाकात की फोटो छाई हुई है।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कंगना रानौत में अपनी इंस्टाग्राम फोटो साझा करते हुए लिखा की “हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है|
श्री महाराज जी की करुणा चिंता और जुड़ाव की गहरी भावना मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं”।
योगी सरकार के कार्यों की हमेशा करती रहीं हैं प्रशंसा
मशहूर अभिनेत्री कंगना रानौत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की हमेशा से प्रशंसा करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को लेकर भी धन्यवाद दिया था। इसके साथ ही उन्हें ओडीओपी (ODOP) योजना का ब्रांड ऐंबेसडर भी नियुक्त किया गया है।
क्या हैं ODOP ?
योगी सरकार ने यूपी के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए एक जिला-एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य राज्य के अलग-अलग जिलों में बनने वाले उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाना है और कामगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर, आत्मनिर्भर बनाना है।
यूपी सरकार इस योजना के जरिए राज्य में बनने वाले ऐसे उत्पाद जो अपनी पहचान खो रहे हैं उन्हें फिर से पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है।
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। कंगना अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं।
हर बार कंगना अपनी फिल्म में कुछ नया करती हैं। इस बार भी कंगना की फिल्म के ट्रेलर को देख कर सबकी आंखें खुली रह गई हैं। कंगना धाकड़ के ट्रेलर में रफ एंड टफ वुमन बनकर जोरदार फाइटिंग सीन्स करती नजर आ रही हैं।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|