उत्तराखंड में एक अप्रैल से केवल आफलाइन चलेंगी कक्षा
उत्तराखंड में कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों में online class के माध्यम से पढ़ाई खत्म कर दी गई है। अब एक अप्रैल से स्कूलों में केवल आफलाइन मोड में कक्षा संचालित की जाएँगी।
जिसके बाद कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अब आनलाइन व आफलाइन मोड दोनों में पढ़ाई की बाध्यता खत्म हो गई है।
दस जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब ढलान पर है। बुधवार को राज्य में कोरोना के सात नए मामले मिले, जबकि एक मरीज ठीक भी हुआ है। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत रही है।
इस साल प्रदेश में कोरोना के 92152 मामले आए थे
जबकि दस जनपदों कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2782 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। इस साल प्रदेश में कोरोना के 92152 मामले आए हैं। इनमें से 88476 (96.01 फीसद) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
सक्रिय मामलों की संख्या 191 है
कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 191 है। हरिद्वार में सबसे अधिक 94 सक्रिय मरीज हैं। वहीं देहरादून में सक्रिय मामलों की संख्या 37 है। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 273 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।