उत्तर प्रदेश में 2024 तक मिल सकता है Free Ration Scheme का लाभ।
प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत मिलने वाले Free Ration और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली Free Ration Scheme से खुश हो कर लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मिली विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साल 2024 तक Free Ration बाँटने वाला बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
Covid-19 संक्रमण और lockdown के चलते पूरे देश और अलग अलग राज्यों में आम लोगों को जीवनयापन के लिए अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संक्रमण के शुरुआती दौर में प्रवासी मज़दूरों सहित मध्यम वर्ग के परिवारों के पसीने छूट गए।
जहां एक तरफ़ लोग संक्रमण के डर से घरों में क़ैद थे वहीं दूसरी तरफ़ मज़दूरी से अपना पेट पालने वाले लोग भूख से लाचार थे।
ऐसे लोगों को नज़र में रखते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) की शुरुआत की जिसके तहत मज़दूरों, सफ़ाई कर्मचारियों और ग़रीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को मार्च 2020 से मई 2022 तक एक देश एक राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card) की मदद से 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रति माह ज़रूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है।
सरकारी आँकड़ों के अनुसार पूरे देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा क़ानून (NFSA) के अंतर्गत आने वाले 80 करोड़ लोगों को इस दौरान Free Ration बाँटा गया।
केंद्र सरकार के रास्ते पे चलते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी अपने राज्य में राशन वितरण शुरू किया था जो कि इस वर्ष मार्च तक अलग अलग चरणों में वितरित किया गया।
हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने Free Ration वितरण को एक बड़ा मुद्दा बनाया और पार्टी के नेताओं द्वारा रैलियों में इसे ले कर कई वादे भी किए गए। राजनैतिक विचारकों के अनुसार Free Ration वितरण बी. जे. पी की जीत का एक बड़ा कारण भी रहा।
हालाँकि UP Free Ration Scheme इस वर्ष मार्च में बंद होनी थी मगर चुनावी रैलीयों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आश्वासन दिया था कि दोबारा सरकार बनते ही Free Ration Scheme को जारी रखने का कार्य किया जाएगा।
10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में 250 सीट पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इशारा किया है कि कबिनेट की पहली मीटिंग में राशन को ले के एक बड़ा फ़ैसला आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह योजना 2024 तक चलाए जाने की बात भी सरकारी अमले में चल रही हैं और इस प्रक्रिया से जुड़े विभागों ने एक रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी है।
25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी उत्तर प्रदेश के लोगों को राशन की घोषणा की उम्मीद है मगर मुफ़्त राशन का वितरण कब तक किया जाएगा ये सवाल अब भी बरकरार है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।
