ट्विटर पे #WHO_QuitIndia बना बड़ा मुद्दा।
WHO की होने वाली वार्षिक बैठक World Health Assembly के ख़िलाफ़ ट्विटर पे भारत के लोगों ने #WHO_QuitIndia को किया ट्रेंड।

कल से भारत में ट्विटर पर #WHO_QuitIndia और #DisbandWHO जैसे hashtags ट्रेंड कर रहे हैं। WHO से जुड़े देश इस हफ़्ते होने वाली World Health Assembly में शामिल होंगे जिसमें भारत का भी नाम है।
सूत्रों के अनुसार Europian Union और कई अन्य देश इस साल होने वाली WHA में New Pandemic Treaty पर बातचीत को ले कर उत्सुक नज़र आ रहे हैं और साथ ही IHR Review कमिटी (IRC), Independent Oversight and Advisory committee (IOAC) और Independent Panel for Pandemic Preparedness and Response (IPPPR) भी इस संधि को हरी झंडी दिखा चुके हैं।
मई 2021 में Europian Union ने भारत से भी इस संदर्भ में बातचीत की नींव रखनी चाही मगर भारत की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। USA, Brazil और Russia ने भी IRC, IOAC, IPPPR की रिपोर्ट का गहन अध्ययन करने के बाद इस बारे में अपनी राय रखने की बात कह के बातचीत स्थगित कर दी है।
WHO के अनुसार COVID-19 के दौरान बेहतर नियमों की कमी के कारण लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और अब WHO से जुड़े देशों में नए नियम लागू करने की बात World Health Assembly में इस संधि के प्रस्ताव के साथ रखी जाएगी।
वहीं The Wire द्वारा प्रकाशित निथिन रामकृष्नन के आर्टिकल के अनुसार WHO की तरफ़ से प्रस्तावित इस संधि को असंवैधानिक बताया गया है।
इस आर्टिकल के अनुसार WHO विश्व में लोगों को बेहतर उपचार और सेवाएँ देने के बजाए ये विश्वास दिलाना चाहता है की विश्व में स्वास्थ्य सेवाओं के नए नियमों की ज़रूरत है। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि कई देशों में इस संधि के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का पतन हो सकता है।
इस आर्टिकल के प्रकाशन के बाद भारत में इस संधि को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ हुआ।
World Health Organisation:
विश्व स्वास्थ्य संगठन जिसे आप WHO के नाम से जानते हैं, इसकी स्थापना साल 1948 में 7 अप्रैल को की गयी थी। WHO संयुक्त राष्ट्र की वो इकाई है जिसका उद्देश्य विश्व के सभी लोगों के स्वास्थ्य स्तर को मौजूदा और आने वाली बीमारियों के दौरान ऊँचा बनाए रखना है।
साल 1945 में United Nations के निर्माण के दौरान ही दुनिया भर की स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस वैश्विक स्तर के संगठन की कर ली गयी थी। WHO का मुख्यालय स्विट्सर्लंड के जिनेवा शहर में है और भारत में WHO का मुख्यालय राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।
World Health Assembly(WHA)
The WHA वो सभा है जिसमें World Health Organization से जुड़े हुए सारे निर्णय सभी हिस्सेदार देशों के delegations द्वारा मिल के लिए जाते हैं।
World Health Organisation हर साल World Health Assembly के ज़रिए Director General की नियुक्ति समेत कई अन्य ज़रूरी स्वास्थ्य से जुड़ी नितीयों के निर्माण का कार्य करती है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।