जाने क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना और कौन ले सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ?
देश के हर नागरिक को घर मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा की गई थी इसके तहत हर राज्य में गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए आवाज बनाए जा रहे हैं|
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख नए घर बनाए जाएंगे बता दें कि दूसरी बार सत्ता में आई बीजेपी की योगी आदिनाथ सरकार ने अपने शो दिवस की कार योजना में इसे शामिल किया है|
खबरों की माने तो प्रदेश में आगामी 100 दिनों में प्रधानमंत्री आवास विकास योजना ग्रामीण के तहत 1 लाख आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 8200 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा|
वित्तीय वर्ष 2022 23 में स्वीकृति के लिए पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विभाग ने 100 दिवस कार्य की योजना तैयार कर ली है|
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पहली बार घर खरीदने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी राशि दी जाती है यह सब्सिडी राशि घर खरीदने के लिए लिए गए होम लोन में बयाज पर मिलती है|
यह सब्सिडी अधिकतम 267000 रुपए तक मिल सकती है प्रधानमंत्री आवास योजना में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है|
कौन ले सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुख्य रूप से निम्न वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है|
इस योजना के तहत आय के आधार पर इसकी तीन श्रेणियां रखी गई है जिनमें पहली श्रेणी में वे लोग आते हैं जो निम्न वर्ग के हैं जिनकी आय 3 लाख तक है इसके बाद इसमें दूसरे वर्ग के तौर पर मध्यमवर्ग को दी गई है|
जिसकी आय 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच तय की गई है अब इसमें 12 लाख रुपए सालाना आय वाले भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
आपको बता दे कि शुरुआत में प्रधानमंत्री आवास योजना में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख तक कर दी है जिस पर ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है अभी से 18 लाख रुपये तक कर दिया है|
अब 18 लाख रुपये तक कमाने वाले व्यक्ति भी इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
जाने क्या है पीएम आवास योजना के लिए पात्रता और शर्तें (PAY)
• प्रधानमंत्री के आवास योजना में देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।
• प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
• आवेदक की पत्नी के नाम से भी यदि कोई पक्का मकान है उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएंगा।
• प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• परिवार के मुखिया की आयु 50 वर्ष से अधिक है तो मुखिया के पुत्र/उत्तराधिकारी को लोन में शामिल किया जाएगा।
जाने कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन (PAY)
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करके वाले सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा।
इसके लिए सरकारी और बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक में भी आवेदन कर सकते हैं जिनमें आप एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक लिमिटेड में आवेदन कर सकते हैं।
इन बैंक में जाकर आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो सरकार की तरफ से अप्रूवल के बाद बैंक आपको लोन दे देगी।
आपका आवेदन सही नहीं पाया जाता है या आप पात्र नहीं पाए जाते तो आपको बैंक बिना सरकार के अप्रूवल के लोन उपलब्ध नहीं कराएंगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के लिए ये दस्तावेज है जरूरी
•आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास का आधार कार्ड होना चाहिए
•आवेदन करने वाले व्यक्ति का पैन कार्ड होना चाहिए
•आवेदक का आय प्रमाण-पत्र होना चाहिए
•आवेदक का मोबाइल नंंबर आधार से लिंक होना चाहिए
•पत्र व्यवहार का पता
•बैंक खाता विवरण के लिए बैंक पासबुक की कॉपी होनी चाहिए
•आवेदन करने वाले का फोटोग्राफ चाहिए
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|