महाराजज़ी के शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी
25 मार्च को राजधानी Lucknow और वहाँ स्थित विशाल अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच तैयार है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधायक दल की गुरुवार शाम को अपना नेता चुनने के लिए एक अहम बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा लेंगे.
उन्होंने मंगलवार को कहा कि बैठक में योगी आदित्यनाथ को नया मुख्यमंत्री चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शाह नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में मंत्रालय के गठन पर भी विचार करेंगे।
सोमवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिस दौरान उन्हें शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।