झारखंड में अब तक सरकारी सुविधा से वंचित किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार देने जा रहीं इस योजना का लाभ

Spread the love

झारखंड में अब तक सरकारी सुविधा से वंचित किसानों के लिए झारखंड सरकार के तरफ से एक अच्छी खबर है। सरकारी योजना से वंचित किसानों को राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार बहुत जल्द प्राथमिकता के आधार पर एक योजना का लाभ देने जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

झारखंड मंत्रालय में कृषि ( Agriculture ) पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (Animal Husbandry & Co-Operation Department) की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के बाद झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मीडिया से बताया कि इसका मकसद हर एक किसान तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचाना है। राज्य में लगातार सूचना आ रही है कि कुछ खास किसानों को ही सरकार के योजना का लाभ बार – बार मिल रहा है।

ऐसे में गठबंधन सरकार ने नये किसानों तक सरकार की योजनावों को पहुंचाने का निर्णय लिया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों की ऋण माफी, कृषक पाठशाला, ऑन लाइन बीज और खाद बिक्री के लिये लाइसेंस की शुरुआत की|

कृषि विभाग ने KCC लोन के लिये राज्य के बैंकों के साथ समन्वय बना कर एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई।  पशु धन योजना को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न चरणों में केसीसी मेला आयोजन करने का दिया दिशा निर्देश

सीएम ने राज्य के सभी प्रखंडों में केसीसी मेला आयोजित करने का दिशा – निर्देश दिया हैं । उन्होंने यह भी कहा हैं कि बैंकों द्वारा प्रतिदिन जारी हो रहे केसीसी (KCC) की मॉनिटरिंग के लिए मेकानिज़्म बनायें। 

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 29.38 लाख किसानों को केसीसी से जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 17.76 लाख किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा चुका है।

किसान पाठशाला का बेहतर तरीके से संचालन करें – मुख्यमंत्री

सुबह के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसान पाठशाला सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसको बेहतर तरीके से संचालन करना चाहिए। किसान पाठशाला के संचालन का जिम्मा प्रोग्रेसिव किसानों को देने की दिशा में कार्य योजना बनाएं।

उन्होंने किसान पाठशाला के जरिए बीज और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.  राज्य में वर्तमान में 17 किसान पाठशाला खोले गए हैं ,जबकि इस वित्तीय वर्ष में 50 किसान पाठशाला खोलने का लक्ष्य झारखण्ड सरकार ने रखा है। 

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|