मुख्य सचिव ने कहा ई-श्रमिक कार्ड का पंजीयन बढ़ाने के लिए प्रत्येक विभाग करें सहयोग, जाने क्या हैं ई-श्रमिक कार्ड
राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ई-श्रमिक कार्ड का पंजीयन बढ़ाने के लिए प्रत्येक विभाग श्रम विभाग के साथ बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित कर कार्य करें, जिससे असंगठित कामगारों के लिए डेटा तैयार किया जा सके और वे राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के लिए बनाई गई लोक कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
ई-श्रमिक कार्ड का हो अधिक से अधिक प्रचार
श्रीमती शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित ई-श्रमिक कार्ड पंजीयन योजना की राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में ई-श्रमिक कार्ड पंजीयन कार्य को भी लिया जाए। जिससे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सकें।
उन्होंने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी कर्मचारी संगठनों के साथ इस सम्बंध में बैठक करें और संगठन जिन-जिन स्थानों पर ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर लगवाना चाहते है, उनकी सूची प्राप्त कर विशेष शिविर का कैलेण्डर जारी करें जिससे ई-श्रमिक कार्ड का पंजीयन करने के लिए श्रमिकों में माहौल बनें।
1 करोड़ 80 लाख का लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास
उषा शर्मा ने कहा कि आशा सहयोगिनी, मनेरगा तथा मिड डे मील में कार्यरत कामगार सहित विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यरत असंगठित कामगार को ई-श्रम कार्ड से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग श्रम विभाग का सहयोग करें।
उन्होंने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 10 दिन में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ बैठक कर इन कामगारों की सूची प्राप्त करें तथा उसके उपरान्त संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इन असंगठित कामगारों के ई-श्रमिक कार्ड बनवाया जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी 3 महिनों में राज्य में ई-श्रमिक कार्ड पंजीकरण में 1 करोड़ 80 लाख का लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किया जाए।
क्या हैं ई- श्रम पोर्टल ?
पिछले साल केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) विकसित किया, जिसमें असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा।
इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद, उन्हें 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित( unorganized ) श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (Social Security Schemes) के लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
इमरजेंसी और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जा सकता है।
ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 25 करोड़ असंगठित कामगार पंजीकरण कर चुके हैं। आप सीधे e-SHRAM पोर्टल eshram.gov.in के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
ई श्रम पात्रता एवं मापदंड (E-shram Scheme Eligibility Criteria)
•आवेदन करने वालों कि उम्र 15-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए
•आवेदन करने वाला आयकर दाता नहीं होना चाहिए
• आवेदन करने वाला EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए
• आवेदन करने वाला असंगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|