गौ अभयारण्य योजना शुरू करने जा रही हैं योगी सरकार, जाने क्या है योजना?
उत्तर प्रदेश (UP) में अक्सर किसान पशुओं और अपनी आय को लेकर बेहद परेशान रहते हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार समय-समय पर किसानों के लिए योजनाएं लेकर आती है।
अब योगी सरकार किसानों और पशुपालकों के लिए एक नई योजना लेकर आ रही है। इस योजना के तहत सरकार किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदेगी।
पशुपालकों से गोबर की खरीद शुरू करेगी सरकार
योगी सरकार में पशुधन और दुग्ध मंत्री धर्मपाल ने बताया कि सरकार जल्द ही पशुपालकों से गोबर की खरीद शुरू करने वाली है।
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों से डेढ़ रुपये प्रति किलो में गोबर खरीदेगी। सरकार की इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी और आवारा पशुओं की समस्या को दूर करना चाहती है।
पहले भी आए कई योजनाएं
बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना
यूपी में आवारा पशुओं की वजह से किसानों को होने वाली समस्या को देखते हुए यूपी सरकार बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना लाई थी।
इस योजना के तहत सरकार आवारा गाय-बैलों को पालने के लिए प्रतिदिन 30 रुपये देती है, मतलब एक महीने में कुल 900 रुपये और साल के हिसाब से 10 हजार 800 रुपये देती है।
गौ अभयारण्य योजना
इस योजना के तहत सरकार बड़ी तादाद में खुली जगह पर अवारा गोवंश को रखने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि यह योजना गौशालाओं से अलग होगी।
इसके तहत हर गौ अभ्यारण्य में कम से कम 5 हजार अवारा गोवंश रखे जायेंगे। पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक, गाय के गोबर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो, इसके लिए नई तकनीक पर आधारित बायो फर्टिलाइजर और कुकिंग गैस तैयार कर इसके वितरण की कार्ययोजना की तैयारी सरकार कर रही है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|