Elon Musk की नज़र Twitter पे 

Spread the love

इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के फाउंडर अरबपति कारोबारी Elon Musk ने गुरुवार को एक बड़ा प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी है।

दरअसल, हाल में Twitter में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब Elon Musk ने Twitter को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है। 

मामले में Twitter की ओर से भी बयान जारी किया गया। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि Twitter का बोर्ड टेस्ला प्रमुख मस्क के सोशल मीडिया कंपनी के अधिग्रहण के लिए अवांछित, गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। इसके बाद ही वह इस बारे में विस्तार से कुछ कह सकते हैं।

54.20 डॉलर हर शेयर का भुगतान करेंगे 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Twitter को खरीदने के इस ऑफर के तहत मस्क Twitter के हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि 50 वर्षीय Elon Musk ने गुरुवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में इस प्रस्ताव की जानकारी दी है। इस एलान के बाद ट्विटर के शेयर बुधवार को 3.10 फीसदी तक उछलकर 45.85 डॉलर के स्तर पर बंद हुए। 

ट्विटर के पास असाधारण क्षमता 

बता दें कि हाल ही में Twitter में हिस्सेदारी खरीदने के बाद Elon Musk ने Twitter बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

उन्होंने बोर्ड को लिखे एक पत्र में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए लिखा कि Twitter के पास बोलने की स्वतंत्रता के मामले में असाधारण क्षमता है और इसका दायरा बहुत बढ़ा है, मैं इसे अनलॉक करना चाहता हूं।  

निवेश के बाद हुआ ये एहसास 

उन्होंने लिखा कि मैंने जब Twitter में निवेश किया तो उसके बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि अभी कंपनी इस सामाजिक अनिवार्यता को अपने वर्तमान स्वरूप में विकसित करने में समर्थ नहीं है।

मुझे लगता है कि ट्विटर को एक निजी कंपनी में बदलने की जरूरत है।  

मेरा प्रस्ताव सबसे अच्छा और अंतिम, अस्वीकार किया तो ‘प्लान बी’ तैयार 

Elon Musk कहा कि ट्विटर को खरीदने के लिए मेरे द्वारा दिया गया प्रस्ताव मेरा सबसे अच्छा और अंतिम प्रस्ताव है।

द स्पेक्टेटर इंडेक्स ने गुरुवार को कहा कि Elon Musk ने कहा कि अगर सोशल मीडिया दिग्गज Twitter का बोर्ड पूरी कंपनी को खरीदने के उनके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का फैसला करता है, तो उनके पास ‘Plan B’ तैयार है।

मस्क ने ट्वीट किया, “कानून द्वारा दी गई अनुमति के तहत, निजीकृत ट्विटर में अधिक से अधिक शेयर खरीदन का प्रयास करेंगे।” 

ट्विटर ने एक बयान में कहा, “ट्विटर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मस्क के प्रस्ताव की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेगा और ऐसा फैसला लेगा जो कंपनी और सभी ट्विटर स्टॉकहोल्डर्स के सर्वोत्तम हित में हो।”

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|