7 और 8 अक्टूबर को इन्वेस्ट राजस्थान का आयोजन,औद्योगिक विकास को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को निवेशकों के लिए बेहतरीन संभावना बताते हुए कहां की राजस्थान के सकारात्मक माहौल के कारण देश दुनिया की निवेशक यहां आना पसंद कर रहे हैं|
इसलिए हम सभी को मिलकर राजस्थान की पधारो म्हारा देश की छवि को और मजबूत करना होगा, ताकि निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े|
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर आज और कल यानी 7 और 8 अक्टूबर को इन्वेस्ट राजस्थान का आयोजन होगा।
10.45 लाख करोड़ रूपए का निवेश और 9.69 लाख को मिलेगा रोजगार
सीएम ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान के लिए देश-भर में रोड शो और इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनमें 10.45 लाख करोड़ रूपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 4192 एमओयू एवं एलओआई हुए है, जिनसे प्रदेश में 9.69 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे इन्वेस्टर्स से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।
आपको बता दें कि इन्वेस्ट राजस्थान के लिए दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, बैंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, चैन्नई, दुबई, यूएसए के साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों में रोड शोज और इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम आयोजन किए गए थे।
निवेशकों के साथ बैठक करें जिला कलक्टर
मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर्स को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने जिलों के निवेशकों के साथ नियमित बैठक करें।
जिले के औद्योगिक विकास के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें, साथ ही उनकी समस्याओं को तुरंत निस्तारित कराएं। बैठक के जरिए आगामी विकास की संभावनाओं का भी पता लगाएं।
उन्होंने ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ आयोजन टीम को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।
राजस्थान की यह पहल पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसलिए इन्वेस्ट राजस्थान के आगामी रोड शोज में पर्यटन विभाग को भी शामिल किया जाए।
कार्यक्रम में होंगे रोड शो और गोल्फ इवेन्ट
अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान के कनेक्ट कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के समन्वय से गोल्फ इवेंट, विशाखापट्नम के मेडिकल डिवाइस पार्क, वडोदरा के पेट्रोलियम, केमिकल्स एण्ड पेट्रोकेमिकल्स इंवेस्टमेंट रीजन (पीसीपीआईआर) और गुरूग्राम के फिनटेक पार्क में रोड शो आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही जापान एवं साउथ कोरिया में भी अन्तर्राष्ट्रीय रोड शो कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंवेस्ट राजस्थान के लिए हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए मजबूती से प्रयास किए जा रहे है।
बैठक में आयुक्त बीआईपी श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभी हुए एमओयू व एलओआई में कुल 129 परियोजनाओं में कार्य भी शुरू हो गया है।
इनमें 1278 करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है। बैठक में उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, रीको प्रबंध निदेशक श्रीमती अर्चना सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री महेंद्र पारख, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती नलिनी कठोतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|