हरकत में आया बाबा का बुलडोज़र 

Spread the love

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी के बाद तेज़ी से अवैध क़ब्ज़ा करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। बहराइच ज़िले में फखरपुर के अजीजपुर टेपरा गांव में खलिहान और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलवाया गया.

 प्रशासन कई बार अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस चस्पा कर चुका था। 

न्यायालय द्वारा मामले को गंभीरता लेते हुए सरकारी ज़मीन से क़ब्ज़ा हटवाने के निर्देश दिए थे।मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे कार्यपालक अधिकारियों ने अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की. 

इस दौरान लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में एक मदरसा एवं कई मकानों को ढहाया गया।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।