आधारभूत चिकित्सा सेवाओं में होगी वृद्धि, प्रदेश के 7 उपजिला अस्पताल जिला अस्पताल में क्रमोन्न्त-चिकित्सा मंत्री

Spread the love

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा-2022 की क्रियान्विति में दौसा जिले के लालसोट, अलवर के बहरोड, राजसमंद के नाथद्वारा, नागौर के डीडवाना, चूरू के रतनगढ, झुंझुनू के नवलगढ तथा चित्तौडगढ के निम्बाहेडा के उप जिला चिकित्सालयों को जिला चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किये जाने की मंजूरी दे दी गयी है। 

बहरोड जिला चिकित्सालयों के लिए 149 अतिरिक्त पद पर मंजूरी

मीणा ने बताया कि बजट घोषणा की कार्य में लाने हेतु लालसोट, रतनगढ़ तथा निम्बोहडा के जिला चिकित्सालयों के लिए 50-50 बेड की तथा बहरोड चिकित्सालय में 25 बेड की वृद्धि किये जाने की स्वीकृति भी जारी कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि लालसोट, रतनगढ़, निम्बोहडा, नवलगढ तथा बहरोड जिला चिकित्सालयों के लिए 149 अतिरिक्त पद स्वीकृत किये गये हैं साथ ही 3 मशीन विद मैन की सेवाएं लिये जाने की मंजूरी भी दी गयी है।

चिकित्सकीय स्टॉफ के 149 पद भी स्वीकृत

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि इन क्रमोन्नत जिला चिकित्सालयों में मानको के अनुरूप स्टॉफ की पूर्ति के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ के 9, कनिष्ठ विशेषज्ञ के 11, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 6, चिकित्साधिकारी के 15, उपनियंत्रक के 5, नर्सिंग अधीक्षक के 2, नर्स प्रथम श्रेणी के 2 एवं द्वितीय श्रेणी के 29, फार्मासिस्ट का 1, रेडियोग्राफर के 4, लैब टेक्निशियन के 7, ईसीजी टेक्निशियन के 5, फिजियोथेरेपिस्ट के 4, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 2, कनिष्ठ लेखाकार के 4, कनिष्ठ सहायक के 5, वार्ड ब्वाय के 23 तथा सफाई कर्मचारी के 15 अतिरिक्त पद पर मंजूरी मिल गई हैं। 

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|