पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनके पद से हटाया

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया है।

उन्हें कार्यों की अवहेलना करने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने और अर्कमण्यता के चलते पुलिस महानिदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुख्यमंत्री ने मुक्त कर दिया है।

मुकुल गोयल को नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकुल गोयल अब नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक बनाए गए हैं।

बता देना की उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुकुल गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

कौन है मुकुल गोयल ?

यूपी सरकार ने 30 जून 2021 को मुकुल गोयल को नया डीजीपी नियुक्त किया था। 22 फरवरी को 1964 को जन्मे मुकुल गोयल यूपी कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई के बाद एमबीए किया।

मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं।

इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

सपा सरकार में उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे तैनात

मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी (ITBP), बीएसएफ(BSF), एनडीआरएफ(NDRF) में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे( ADG Railway), सीबीसीआईडी(CBCID) और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर(ADG law and order) के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|