जाने मुख्यमंत्री ने अपने माँ से क्या बात की, खुल गए सारे राज

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब उत्तराखंड अपनी मां के पास पहुंचे तो लोग यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मां से क्या बात की|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि योगी बड़े जिम्मेदारियों के बाद भी बदले नहीं है।

गांव में दिन भर ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए बिल्कुल अलग से नहीं लगें।

योगी जाते वक्त क्या वादा कर गए?

इस सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माँ की आंखों में एकाएक चमक आ गई वह बोली दोबारा जल्दी आकर मुलाकात करने को कह गए इस वर्ष 2017 में आए थे तब भी कहा था कि दोबारा दर्शन करने के लिए आऊंगा और अपना वादा निभाया।

 मुख्यमंत्री की मां ने बताया कि शिक्षा और पौधरोपण के प्रति योगी के मन में बचपन से ही जुनून था वह अपने पिता की तरह है खुद भी पौधे लगाते थे और बाकी गांव वालों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते थे बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार नाश्ता बनने में देर हो जाने के कारण बिना खाए ही विद्यालय चल गए थे।

उस दिन की याद आज भी मन में कसक पैदा करती है। बचपन से उनके शिक्षा के प्रति ललक थी। स्कूल जाने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। कभी देर नहीं की।

अगर सुबह का नाश्ता नहीं बना तो बिना खाना खाए ही स्कूल दौड़ जाते थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुजुर्ग माता सावित्री देवी के लिए जैसे यह कल ही बात हो। योगी पांच साल बाद अपने गांव आए थे।

3 मई को पंचूर आए योगी आदित्यनाथ यहां दो रात्रि रुके। पंचूर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी अपनी माता के साथ रोजाना अलग से एक एक घंटा बैठे। रात नौ दस बजे के करीब अपनी माता के पास ही रहते।

धर्म के प्रति बचपन से ही था रुझान

 मुख्यमंत्री योगी के भाई महेंद्र सिंह बताते हैं कि योगी सभी को फलदार पौधे लगाने का सुझाव देते हैं। यह भाव उनके मन में काफी गहराई तक बसा है।

प्रकृति के प्रति वो बचपन से ही काफी गंभीर रहे हैं। पिताजी की तर्ज पर ही वो खूब पौधे लगाते थे। धर्म के प्रति उनकी आस्था बचपन से ही थी।

महेंद्र सिंह कहते हैं कि पलायन को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की, लेकिन सुझाव भी दिया। उन्होंने पूछा भी कि खेत खाली क्यों हैं? इनमें खेती क्यों नहीं होती? लोगों को बहुतायत से यहाँ फलदार पौधे लगाने चाहिए । गांव के विकास में यह काफी उपयोगी साबित होगा।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|