जाने क्या है गोपालक योजना जिसके तहत यूपी सरकार दे रही हैं 9 लाख तक का लोन ?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य में यूपी गोपालक योजना की शुरुआत बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए की गई है।
राज्य के जो बेरोजगार युवा हैं उन युवाओं को इस योजना के अंतर्गत डेरी फॉर्म के द्वारा अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा ।
इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बैंक के तरफ से लोन प्रदान किया जाएगा।
बेरोजगार युवाओ को बैंक के तरफ से 9 लाख रूपये तक का लोन मिलेगा गोपालक योजना के तहत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को बैंक के माध्यम से 9 लाख तक का लोन देगी।
यूपी गोपालक योजना 2022 के अंतर्गत बैंक के द्वारा लोन का लाभ 10 से 20 गाय रखने वाले पशुपालकों को मिलेगा, गाय और भैंस पालने वाले पशुपालकों के पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए।
राज्य का कोई भी व्यक्ति जो इस योजना का लाभ उठाना चाहता है उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा, यूपी गोपालक योजना 2022 के अंतर्गत पशुपालकों को 10 पशुओं के हिसाब से डेढ़ लाख रुपए की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी इस योजना के तहत बेरोजगार युवा अपना खुद का डेरी फॉर्म खोल सकते हैं।
अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए। 10 से 12 गाय रखने वाले पशुपालकों को ही उत्तर प्रदेश गौपलक योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत भैंस और गाय दोनों का पालन कर सकते हैं। केवल पशु दूध देने वाला होना चाहिए। उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक जिसके पास 10 पशु है।
उसको करीब डेढ़ लाख की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी। जिसके पश्चात इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
क्यों शुरू हुआ यूपी गोपालक योजना 2022
जैसा कि आप सभी जानते हैं देश में बेरोजगारी व्यापक रूप से बढ़ गयी हैं। ऐसे में युवा अब खुद का रोजगार शुरु करना चाहता है और इससे कुछ और लोगों को रोजगार भी मिल सकता है|
इसीलिए यूपी गोपालक योजना 2022 की शुरुआत की गई जिससे बेरोजगार युवा को डेयरी फार्म खोलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा सकेगा जिससे वह खुद का रोजगार शुरु कर सकेंगे इस योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
क्या हैं Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2022 का लाभ और पात्रता?
•बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
•यूपी गोपालक योजना 2022 से यूपी सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को डेयरी फार्म के रोजगार से जोड़ने कर रही है प्रयास
•9 लाख रूपये तक का लोन मुहैया कराएगा बैंक
•उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ 10 -20 गाय रखने वाले पशुपालकों को भी प्रदान किया जायेगा
•इस योजना के अंतर्गत गाय या भैंस रखने का विकल्प खुला है। लेकिन पशु दूध देने वाला होना चाहिए।
•आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।•आवेदन करने वालों के पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए ओर पशु दूध देने वाला होना चाहिए
• आवेदक की सालाना आय 1 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।•गोपालक योजना के तहत पशु ,पशु मेले से खरीदे जाएंगे और पशु बिल्कुल स्वस्थ होने चाहिए।
उत्तर प्रदेश गोपालक योजना 2022 का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज़
1.आधार कार्ड
2.पहचान पत्र
4.आय प्रमाण पत्र
5.मोबाइल नंबर
6.पासपोर्ट साइज फोटो.
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|