संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला, कहा बुलडोजर भ्रष्ट व्यपारियो पर चलाइए 

Spread the love

उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैला कर देश को कमजोर कर रही है।

इस समय महंगाई आसमान छू रही हैं, बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगाकर मर जाता है लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो रही है स्कूल और अस्पताल की बदहाली खुद भारतीय जनता पार्टी के मंत्री स्वीकार कर रहे हैं बिजली के संकट से पूरा उत्तर प्रदेश  त्राहि त्राहि कर रहा है ।

संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों के फार्मूले बांटो और राज करो पर चल रही है उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा|

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के लिए भारत माता की आन बान और शान के लिए गर्व से हम लोग तिरंगा लहराते हैं उस तिरंगे की आन बान शान के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी तिरंगा शाखाओं का निर्माण करेगी|

इन के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश और भारत की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि हर भारतीय की पहचान तिरंगा निशान भारत का संविधान। हम इन तिरंगा शाखाओं में भारत का तिरंगा लगाकर कसबो, शहरों और पार्कों में भारत का संविधान हर सभा में पहले पढ़ेंगे।

जो सभा आयोजित होगी उसमें बाबा साहब, महात्मा गान्धी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्लाह किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं लगाकर भारत की विशिष्टता की पहचान दिलाने का काम करेंगे।10 हजार शाखा प्रमुख बनाने का लक्ष्य आने वाले छह महीने में पूरा करेंगे।

तिरंगा शाखाओं का करेंगे शुभारंभ

संजय सिंह ने कहा कि हम एक जुलाई से तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ करेंगे। हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान इस लक्ष्य को आगे लेकर आम आदमी पार्टी आग बढ़ेगी।

नवम्बर दिसंबर में नगर निगम चुनाव 12 हजार वार्ड पूरे उत्तर प्रदश 17 नगर निगम 12000 वार्ड 198 नगर पालिकाएं हैं 448 नगर पंचायत हैं।

इन सभी वार्डों में सभी चेयरमैन और मेयर के पद पर आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी का गठन करेंगे। 30 घर के ऊपर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे।

कोयला कमी का बहाना बनाकर बिजली में बड़ा भष्ट्राचार कर रही यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश में बिजली संकट पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि फ्री बिजली दी नहीं 10 से 12 घण्टे तक की कटौती कर दी। कोयला कमी का बहाना बनाकर बिजली में बड़ा भष्ट्राचार कर रही है ।

इसकी जांच होनी चाहिये। कोयले के संकट पर भी उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। बुलडोजर की राजनीति ठेले वालों तक पहुंच रही है।

भाजपा 14 हजार एकड़ भूमि अड़ानी को दी- संजय सिंह 

भाजपा दोहरी व्यवस्था चला रही है। इसकी जाचं कराई जाए। करोड़ों की जमीन व्यवसाइयों को कौड़ी के भाव दे दी गई। 14 हजार एकड़ भूमि अड़ानी को दी।

अडानी को गुजरात में एक रुपया स्क्वायर मीटर में मोदी जी ने दी। जितने पैसे में कंपट ओर लेमन जूस मिलता है उतनी कीमत में जमीन दी। उत्तर प्रदेश में तमाम नेताओं का बड़ी बड़ी जमीनों पर अतिक्रमण है।

बुलडोजर चलाना है तो आदित्यनाथ की सरकार से कहना चाहता हूं कुछ बड़े बड़े भस्र्ट व्यवसाइयों की ओर से किये गये अतिक्रमण पर नेताओ, अधिकारियों, पार्षदों ने जो कब्जे किये हैं।

योगी सरकार अपने नेताओं से शुरू करे । गरीबों के रोजगार पर बुलडोजर न चलाएं। ये सबको उजाड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की बुलडोजर राजनीति इनकी हिटलरशाही का प्रतीक है इनकी तानाशाही का प्रतीक है।

गुंडागर्दी का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी इनकी हिटलरशाही के खिलाफ खड़ी होगी। संजय सिंह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत की है।

हमारी जमातने जब्त हुई हैं हम स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन थककर रुककर बैठना ये आम आदमी पार्टी की सोच और विचारधारा नहीं हे।

नगर पालिका में हम जनता से कहने जा रहे हैँ कि एक बार आपने मोदी जी को जिता दिया एक बार योगी जी को जिता दिया। अब तीसरी सरकार है नगर पालिका चुनाव इसमें केजरीवाल जी को मौका दे दीजिये हम अच्छा काम करके दिखाएंगे।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|