Amazon और Paytm को टक्कर देगा ‘Tata Neu App’

Spread the love

टाटा समूह ने आखिरकार 7 अप्रैल को अपने बहुप्रतीक्षित Tata Neu App को लॉन्च करने की घोषणा की है, क्योंकि यह ‘मोबाइल-फर्स्ट’ देश में उपभोक्ता डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में शानदार वृद्धि है और  Amazon व Jio प्लेटफार्म को टक्कर देने के का ज़रिया है।

क्या है Tata Neu App– Super App?

सुपर ऐप का मतलब है कि ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म जहां पर सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज एक जगह मिले। जैसे की नाम से ही स्पष्ट है Super app यानि ऐसा ऐप जो सुपर फैसिलिटी प्रोवाइड करे।

सपष्ट शब्दों में कहे तो ऐसा ऐप जिससे मल्टीपर्पस काम हो जाए। Super App को ऑल इन वन ऐप भी कहा जाता है। सुपर ऐप से हम मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी, ऐरोप्लेन टिकट बुकिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, बिल पेमेंट, कैब्स बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, DTH रिचार्ज, मनी ट्रांसफर जैसी चीजें कर सकते है।

टाटा समूह ने अपने ऐप के साथ-साथ Google Play Store पर ‘Neu’ की लॉन्च तिथि का खुलासा करते हुए कहा कि “7 अप्रैल को हमारे साथ अपनी नई यात्रा शुरू करेंगे”।

कंपनी के अनुसार Tata Neu App पर आप विशेष ऑफर्स, लाभों और विशेषाधिकारों से भरपूर टाटा न्यू की पुरस्कृत दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। खरीदारी और भुगतान अनुभव के लिए यह एक वन-स्टॉप-शॉप है

टाटा समूह कुछ समय से अपने कर्मचारियों के साथ ‘Neu’ का परीक्षण कर रहा है और इनका उद्देश्य Bigbasket और 1mg, आदि द्वारा विभिन्न लॉयल्टी पेशकशों को रोकना और उन्हें ‘न्यूकॉइन्स’ के साथ मिलाना है।

Tata Group के अनुसार उनकी इस नयी आप पर आप Tata Group द्वारा निर्मित और बेची जा रही कोई भी वस्तु इस एक आप के माध्यम से ख़रीद सकते हैं।

त्याधुनिक डिजिटल सामग्री का उपभोग कर के आप  भुगतान करने के अलावा अपने वित्त का प्रबंधन भी कर सकते हैं। यह ही नहीं आप अपनी अगली छुट्टी प्लान करने के साथ साथ खाना भी order कर सकते हैं। Tata Neu की दुनिया में तलाशने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है।

Amazon, Paytm और Reliance Jio जैसी अन्य कंपनियों ने पहले ही अपने सुपर ऐप बनाए हैं जहां वे भुगतान, सामग्री स्ट्रीमिंग, खरीदारी, यात्रा बुकिंग, किराने का सामान इत्यादि जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं।

Tata Neu App से ग्राहकों को क्या-क्या फायदा होगा?

टाटा ने कहा कि यूजर्स को यहां NeuCoins के रूप में बेनिफिट्स प्राप्त होंगे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘Tata Neu App पर मौजूद हर ब्रांड कॉमन रिवॉर्ड NeuCoins से जुड़ा होगा, ये कॉइन्स सभी ब्रांड्स से ऑनलाइन या फिजिकल लोकेशंस से कमाए जा सकते हैं।

साथ ही इनका उपयोग भी दोनों ही जगह किया जा सकता है।’ टाटा एक काफी बड़ा ग्रुप है। इस ग्रुप में कई सारी कंपनियां हैं, जो अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़ी हैं।

इस एप पर ग्राहकों को ना सिर्फ टाटा ब्रांड के उत्पाद मिलेंगे, बल्कि वे अन्य ब्रांड्स के उत्पाद भी यहां से खरीद पाएंगे। ग्राहक यहां कुछ अच्छी डील्स और ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं।

Tata Neu एप में कौन-से ब्रांड्स रहने वाले हैं?

कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को वेस्टसाइड, एयर एशिया इंडिया, बिग बास्केट, क्रोमा, टाटा क्लिक, आईएचसीएल सहित टाटा ग्रुप के ब्रांड्स से ऑफर्स मिलेंगे।

इस तरह ग्राहक इस एप से फ्लाइट टिकिट्स से लेकर, ग्रॉसरीज और स्मार्टफोन्स भी खरीद सकते हैं। यहां तक कि होटल भी बुक कराया जा सकता है।

क्या Tata Neu App के जरिए पैसा भेजा जा सकता है?

हां। एप लिस्टिंग के अनुसार, यूजर्स किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को पैसा भेज सकते हैं। यूजर्स टाटा पे यूपीआई (Tata Pay UPI) का उपयोग करके अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे अपने बैंक खाते से पैसा भेज सकते हैं।

क्या क्यूआर कोड से भी हो पाएगा भुगतान?

पेटीएम (Paytm) या ऐमजॉन पे (Amazon Pay) की तरह ही Tata Neu एप से यूजर्स किसी भी दुकान पर क्यूआर कोड को स्केन कर पेमेंट कर पाएंगे। आप कहीं भी किसी भी क्यूआर कोड को स्केन करके टाटा पे यूपीआई से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

https://www.wisdomganga.com/hindi-main-padhaya-jayega-mbbs/
Hindi Me Padai Jayeg MBBS